चेहरे पर निखार लाने के लिए घरेलू उबटन कैसे बनाए

🌸 एक कटोरी बेसन, चार चम्मच हल्दी, 2 चम्मच सरसों का तेल, इसे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस उबटन को शरीर पर मलें। इसे तब तक मलें जब तक कि यह सूखकर खुद ही झड़ने न लगे। इस उबटन से चेहरे की त्वचा मुलायम होती है।
🌼हल्दी को बादाम की गिरी के साथ मिलाकर उसमें एक चम्मच ज्वार का आटा, 1 चम्मच दूध मिलाकर लेप तैयार कीजिए। नहाने से एक घंटा पहले लगाएं व गरम पानी से नहायें ।
🌾चंदन को हल्दी की गांठों के साथ गुलाब जल के साथ पीसें। त्वचा पर इसका लेप लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से नहा लें । इस उबटन का प्रयोग गर्मियों में ही करें। इससे चेहरे पर निखार आ जायेगा |
🌸 बड़े चम्मच दूध में चंदन घिसकर संतरे का रस और बेसन मिलाएं। आधे घंटे तक सूखने तक चेहरे पर लगा कर रखें । सूखने पर ठंडे पानी से धोएं, ये दोनों उबटन त्वचा को ठंडक देने वाले होते हैं। इसके अलावा कुछ फेस पैक हैं जिनका प्रयोग आप आसानी से कर सकते हैं।
🍂चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए चंदन पाउडर में कपूर घिसकर मिलाएं। फिर शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। इस उबटन के नियमित प्रयोग से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ हो जाएगा।
🌾छने हुए चोकर में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाकर चेहरा धो लें। यदि आपकी त्वचा रूखी है तो मलाई मिलाकर लगाएं। यदि चेहरे पर बारीक-बारीक गड्ढे हों तो चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। एक माह तक लगातार इस उबटन का प्रयोग करें, चेहरे के ये अनाकर्षक गड्ढे कुछ ही दिनों में भर जाएंगे।
🌼नींबू और संतरे के सूखे छिलकों की बारीक पीसकर एक चम्मच चूर्ण में चुटकी भर हल्दी, थोड़ा-सा बेसन और गुलाब जल की दो बूंद कच्चे दूध के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। यदि त्वचा रूखी है तो थोड़ी-सी मलाई भी मिला लें। नियमित प्रयोग करने पर आपका चेहरा गुलाब की तरह खिल उठेगा।
🌻सॉफ्ट स्किन के लिए दो चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच ग्लिसरीन और आधा कप पानी मिलाकर त्वचा पर मिलाकर लगाएं। एक घंटे बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें।
🌸प्रतिदिन सुबह-शाम कच्चा दूध लेकर रुई के फोहे से चेहरा साफ करें। ऐसा करने से चेहरे में नमी भी बनी रहेगी और ताजगी भी नजर आएगी।
🌻काले तिल और पीली सरसों को दूध में पीसकर चेहरे पर दस मिनट लगाएं। इस प्रकार के नियमित प्रयोग से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
🌼चहरे पर मुंहासे हटाने के लिए लौंग को पीसकर सुबह-शाम मुंहासों पर नियमित रूप से मलें। कुछ ही दिनों में चेहरा बेदाग हो जाएगा।